भजो श्री राम को प्यारे उमिरिया बीत जाता है।
ये दुनिया चार दिन का है ये झूठा नेह नाता है।
करो हिम्मत न कादर हो जनम जाता सिराता है।
समर में बीर जाता है तो हिम्मत आ ही जाता है।
करे कोई लाख चतुराई नहीं कुछ हाथ आता है।
कजा जब आ ही जाता है तो निश्चय ले ही जाता है।
महेन्दर की लगन लागी कहीं कुछ ना सोहाता है।
छटा हर दम सियाबर का झलक झाँकी लखाता है।