तजा है प्राण दशरथ ने जुदाई हो तो ऐसा हो।
भरत भी राजतज दीनो सचाई हो तो ऐसा हो।

चले हैं राम जीवन में न छोड़ा संग लछुमन ने
सहा दुख सुख सभी बन में जो भाई हो तो ऐसा हो।

मिलन देखो भरत जी का मोहब्बत हो तो ऐसा हो।
न छोड़ा साथ सीता ने पतिव्रत होतो ऐसा हो।

बरस चउदह बितावेंगे अवध में ना ही आएगें
महेन्दर गवर से देखो प्रतिज्ञा हो तो ऐसा हो।

By shayar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *