राधा श्याम किशोर प्रीतम कृष्ण गोपाल, बनमाली बृज के गोपाल।
कृष्ण गोपाल श्रीकृष्ण गोपाल श्रीकृष्ण गोपाल।।
कभी राम राघव कभी श्याम माधव कभी बने केशव यादव भूपाल।
कृष्ण गोपाल श्रीकृष्ण गोपाल श्रीकृष्ण गोपाल।।
कूंजबिहारी मुरलीधारी वृन्दावन बसे गोपी मनहारी।
कभी मथुरापती कभी पार्थसारथी वृज में यशोदा और नन्द के लाल।।
कृष्ण गोपाल श्रीकृष्ण गोपाल श्रीकृष्ण गोपाल।।
शोभे गले में तोहार फूल कदम के हार
बजती चरणों में मधुर झाँझन झंकार।।
कालीय दमन कभी करे हो मुरारी
काननचारी शिखी पाखाधारी
साँवर सुन्दर गिरिधारीलाल।
कृष्ण गोपाल श्रीकृष्ण गोपाल श्रीकृष्ण गोपाल।।

By shayar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *